अल्मोड़ा गोविंदपुर खेल महाकुंभ का आयोजन

० योगेश भट्ट ० 
उत्तराखंड - अल्मोड़ा गोविंदपुर खेल महाकुंभ का आयोजन अल्मोड़ा जनपद के गोविंदपुर में राजकीय इंटर कॉलेज गोविंदपुर में खेल महाकुंभ का अयोजन किया गया जिसमे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छात्रों और क्षेत्रीय जनता काफी उत्साहित नजर आई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र जोशी के सानिध्य में स्कूली छात्रों का मनोबल बढ़ाने हेतु पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया ।

इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर स्कूल को भूमि दान करने एवम स्कूल के लिए 20000रु नगद धनराशि देने हेतु वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र जोशी का आभार व्यक्त किया इस अवसर अभिवावक संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह भंडारी, ग्रामप्रधान उडला कमलेश नेगी , दर्शन सिंह भंडारी, रमेश कोली, कविता जोशी, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास