पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मीडिया कमीशन के गठन की मांग

० योगेश भट्ट ०   
नई दिल्ली : राज्य सभा के उपाध्यक्ष हरिवंश ने प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में देश के पत्रकारों की सर्वोचय संस्था एक्रिडिटेड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘’ AJA ‘’ एवं प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस का शुभारम्भ करते हुए कहा कि पत्रकारों को वर्तमान और आने वाले समय की परिकल्पना करते हुए स्वयं को विकसित करना होगा , अपनी सुख सुविधाओं के लिए मात्र सरकार पर आश्रित न होते हुए मीडिया घरानों के मालिकों के साथ मिलकर परस्पर विकास की रूपरेखा बनानी होगी /  हरिवंश ने कहा कि 150 वर्ष पुरानी गौरवशाली भारतीय पत्रकारिता को आदर्श मानते हुए हमें नई सूचना तकनीक को अपनाने की आवश्यकता है। 
दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक '' गाँधी और अम्बेडकर ‘ कितने पास कितने दूर ’ के अंग्रज़ी संकलन का विभोचन करते हुए महात्मा गाँधी के महान पक्षकार चेहरे की विस्तृत चर्चा की / वरिष्ठ पत्रकार और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने एक्रिडिटेड जर्नलिस्ट एसोसिएशन '' AJA '' की स्मारिका का विभोचन करते हुए संस्था की गतिविधियों की सराहना की और पत्रकारों से अपील कि वे निष्पक्ष होकर पत्रकारिता का निर्वहन करें। 
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि देश में लोकत्रंत को सुरक्षित बनाये रखने के लिए पत्रकारों को महत्त्व पूर्ण भूमिका निभानी होगी /  संस्था के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला और भारत सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन , रेलवे कन्सेशन को पुनः लागू करने देश भर में बस यात्रा फ्री करने पत्रकारों को पेंशन देने , के आलावा देश भर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की वव्यवस्था करने के अलावा अन्य सुविधाओं आदि की मांग की I  चतुर्वेदी ने सरकार से मांग की कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मीडिया कमीशन का गठन करके उन्हें संबैधानिक दिया जाये तथा पी.आई.वी द्वारा को पत्रकारों की मान्यता की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाये। 

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा ,महामंत्री विनय कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यो में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पत्रकारों को उचित सम्मान एंव महत्त्व दिया जाना ज़रूरी है / कार्यक्रम एक्रिडिटेड जर्नलिस्ट एसोसिएशन '' AJA '' के महासचिव कोड़ले चननप्पा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला / कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंदर कुमार जैन ने किया / इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिस-उर-रेहमान ने ने सभी उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर देश के भर के अनेक पत्रकार राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड