पर्यटन से जयपुर के बाजार गुलजार, नए साल पर 5 सौ करोड़ से ज्‍यादा के कारोबार की संभावना

० आशा पटेल ० 
जयपुर इन दिनों नए साल के जश्न की तैयारियों में डूबा हुआ है। क्रिसमस की छुट्टियों के साथ ही जयपुर में देश- विदेश के सैलानियों की आवक बढ़ने लगी थी। इस बीच गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी आने से एनसीआर के पर्यटकों की तादाद में जोरदार उछाल आया। नए साल के स्‍वागत के बीच जयपुर के व्‍यापार में जोरदार उछाल नजर आ रहा है। क्रिसमस से नए साल के पहले हफ्ते तक जयपुर में 5 सौ करोड़ के कारोबार की उम्‍मीद है। जयपुर में नए साल के होटल और रिसॉर्ट्स के सभी कमरे बुक हो चुके हैं। जयपुर में 12 सौ होटल और रिसॉर्ट्स में करीब 50 हजार कमरे हैं। न्‍यू ईयर ईव सेलिब्रेशन के लिए सभी होटल और रिसॉर्ट्स ने कमरों का किराया 25 से 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

 दो हफ्ते पहले जो होटल रूम 3 हजार रुपये का था वो अब 4 से 5 हजार रुपये में बुक हो रहा है। ये सभी कमरे नए साल के लिए बुक हो चुके हैं। इसके साथ टूर- ट्रेवल्स, टैक्सी, गाइड, रेस्‍टोरेंट और शॉपिंग से हफ्तेभर में 5 सौ करोड़ से ज्‍यादा का कारोबार होने वाला है।
+
फोर्टी के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि दिल्ली, आगरा और जयपुर के टूरिस्ट ट्राएंगल में जयपुर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस बार सैलानियों की आवक ज्‍यादा होने से पर्यटन आधारित व्‍यापार में तेजी आ रही है । कोरोना की आहट का भी पर्यटन व्यवसाय पर असर है। लोगों को लगता है कि यदि कोरोना के मामले बढ़ने पर फिर से पाबंदियां लग सकती हैं, इससे पहले परिवार के साथ पर्यटन का आनंद ले लिया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास