दीपिका पादुकोण होगी पॉटरी बार्न की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : 
दुनिया भर में पॉटरी बार्न को होम फर्निशिंग इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी सेवा और गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए जाना जाता है। ऐसे उत्पाद जो लंबे समय तक चलते हैं और वनों को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। पॉटरी बार्न की उत्पाद श्रृंखला में फर्नीचर, बिस्तर, स्नान, कालीन, पर्दे, टेबलटॉप, लाइटिंग और सजावटी सामान शामिल हैं।दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल-फर्स्ट, डिज़ाइन-आधारित और सस्टेनेबल होम रिटेलर ‘पॉटरी बार्न’ ने प्रतिष्ठित इंटरनेशनल सेलिब्रिटी दीपिका पादुकोण को ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर साइन किया है। ब्रांड एम्बेसडर होने के साथ दीपिका, पॉटरी बार्न के साथ मिलकर एक कलेक्शन लाने की तैयारी में भी हैं। पॉटरी बार्न, विलियम्स-सोनोमा, इंक. का एक पोर्टफोलियो ब्रांड है और इसी सितंबर में कंपनी ने रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप में पहला स्टोर दिल्ली में खोला था।

दीपिका पादुकोण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पॉटरी बार्न की इन-हाउस डिज़ाइन टीम के साथ मिलकर एक नए कलेक्शन पर काम करेंगी जिसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा। दीपिका पादुकोण ने इस साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि "इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर मेरा जुनून किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि मैं ग्लोबल होम फर्निशिंग लीडर पॉटरी बार्न के साथ जुड़ कर रोमांचित महसूस कर रही हूं और उनके साथ मिलकर कुछ शानदार काम करने को तैयार हूं।" पॉटरी बार्न चीफ डिजाइन ऑफिसर मोनिका भार्गव ने कहा, "हम वैश्विक आइकन दीपिका पादुकोण के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं। 2023 में हम नए कलेक्शन लॉन्च करेंगे और ग्राहक दीपिका की सिग्नेचर स्टाइल के साथ पॉटरी बार्न के प्रतिष्ठित डिजाइनों से अपने घरों को सजा सकेंगे।“

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार