कोटा शहर के पूर्व शहर काजी अनवार अहमद के निधन पर सचिन पायलट ने शोक संवेदना प्रकट की

० संवाददाता द्वारा ० 
कोटा राजस्थान - कोटा शहर की पूर्व शहर काजी अनवार अहमद साहब के निधन पर राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने गहरी संवेदना प्रकट की कोटा में अपने प्रतिनिधि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागज़ी के साथ शोक संदेश भेज कर और फूल अर्पित कर संवेदना प्रकट की आबिद कागज़ी ने सचिन पायलट साहब के द्वारा भेजे गए शोक संदेश को कोटा शहर काजी जुबेर अहमद साहब को सौंपा और सचिन पायलट साहब का शोक संदेश पढ़कर सुनाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश आपके साथ हैं

आबिद कागज़ी ने बताया कि सचिन पायलट साहब ने अपने शोक संदेश में कहा कि ""मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि कोटा शहर के पूर्व शहर काजी जनाब अनवार अहमद जी का इंतकाल हो गया है
काजी अनवार अहमद जी बहुत ही नेक दिल शख्सियत और सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल थे मरहूम काजी साहब ने अपनी पूरी जिंदगी जनसेवा के लिए समर्पित कर दी मैं अपनी तरफ से खिराजे अकीदत पेश करते हुए अल्लाह पाक से दुआ करता हूं कि मरहूम को जन्नत अता फरमाए एवं आप सबको दुख सहन करने की हिम्मत दें""

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार