नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की भांति इस साल भी दूध महोत्सव

० आशा पटेल ० 
जयपुर. सांगानेर विधानसभा के पुष्पेंन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में सांगानेर विधानसभा के 39 वार्डो में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम लोगो को दूध पिलाकर नया वर्ष मनाया जाएगा। सांगानेर विधानसभा के इन 39 वार्डो में क़रीबन 50 हज़ार से ज़्यादा लोगो को गरमा गरम दूध पिलाने का लक्ष्य रखा गया है ! मुख्य 2 कार्यक्रम सांगानेर विधानसभा के वार्ड 74 में यूथ कोंग्रेस ज़िला अध्यक्ष सुनील सिंगानिया के वार्ड में विधानसभा सर्कल पत्रकार कॉलोनी 200 फूट रोड और वार्ड 83 के पार्षद शंकर बाजडोलिया के वार्ड में तेजाजी मंदिर के यहाँ पर किया जाएगा । 

 "दूध महोत्सव" जैसी स्वच्छ परम्परा की पहली शुरुआत 31 दिसंबर 2002 को राजस्थान विश्वविद्यालय के द्वार से उस समय के एनएसयूई से यूनिवर्सिटी अध्यक्ष बने पुष्पेन्द्र भारद्वाज के द्वारा की गई थी । इस नई सामाजिक पहल और क्रांति का प्रदेश ही नही अपितु पूरे देश मे एक नए जोशीले अंदाज में लोगो ने स्वागत किया । जब 2002 में पहले दूध महोत्सव का आयोजन हुआ उसमें तत्कालीन समय के मुख्यमंत्री अशोक गहलो ने शिरकत कर इस नई पहल को काफ़ी सराहा था , जयपुर के कलेक्टर सुधांशू पंत ,एसपी संजय अग्रवाल सहित कई मंत्री ,एमएलए ने भी विश्विद्यालय के द्वार पर पहुच कर गरमा गर्म दूध पीकर ,कार्यक्रम और इस अनूठी पहल की सराहना की थी ।

 आज इस "दूध महोत्सव"को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पूरे भारत देश के कोने कोने में लोग मनाने लगे है । सम्पूर्ण राजस्थान में 2000 से भी ज्यादा जगह लोग दूध पिलाते है , जहां 10 लाख से ज़्यादा भारतवासी दूध पीकर नए वर्ष को अलग अन्दाज़ में सेलब्रेट करते है ,अकेले जयपुर शहर में 500 से ज्यादा जगह दूध पिलाकर नव वर्ष का स्वागत किया जाता है । एक अनुमान के मुताबित 10 लाख से ज्यादा युवा और आमजन नव वर्ष की पूर्व संध्या पे दूध पीते है ।

 पुष्पेन्द्र भारद्वाज अपनी इस शुरु की गई पहल से खुश है कि चलो आज के इस वेस्टर्न संस्कृति के दौर में भी लोग अपनी भारतीय संस्कृति और शैली के साथ है । पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने ये आरोप भी लगाया कि कुछ लोग मेरी पहल को अपने द्वारा शुरू की गई बताकर लोगो को और आमजन को गुमराह भी करने का प्रयास कर रहे है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत