मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2023 के मुख्य अतिथि

० आरिफ जमाल ० 
 मुंबई - ग्रीन सिनेमा अवार्ड के सफलतापूर्ण पांच साल पूरे हो गए हैं।  यह अवार्ड 13 फरवरी को एक अलग अंदाज में आयोजित किया जा रहा है।  ग्रीन सिनेमा अवार्ड के पांच वर्ष पूरे होने  के उपलक्ष्य में आयोजक विजय पांडेय द्वारा केक काट कर इस खास मौके को सेलिब्रेट भी किया गया, जिसमें निर्देशक लाल बाबू पंडित, संजय भूषण पटियाला, सोनू सुरीला, मुन्ना दुबे, शिवा देवनाथ, संतोष और प्रीत मौजूद रहे। इस खास आयोजन को अनवरत जारी रखने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि कलाकार जब सम्मानित होते हैं तो इनका हौसला बढ़ता है। 
 ऐसे में ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन सिर्फ मनोरंजन मात्र के लिए नहीं, बल्कि हमारे कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।  आयोजक विजय पांडेय ने बताया की इस बार अवार्ड शो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अथिति होंगे वही सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी ,रवि किशन ,दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे दिग्गज लोग शामिल होंगे। पवन सिंह ,खेसारी लाल यादव ,रितेश पांडेय ,अरविन्द अकेला कल्लू ,गौरव झा ,प्रिंस सिंह राजपूत ,काजल राघवानी ,मोनालिसा ,रिंकू घोष ,अमरीश सिंह ,प्रेम सिंह ,रवि यादव , पक्खी हेगड़े ,निधि झा ,सीमा सिंह ,ग्लोरी मोहन्ता ,धीरेन्द्र कुमार झा ,राजकुमार आर पांडेय ,पराग पाटिल ,

मंजुल ठाकुर ,अरविन्द चौबे , अरविन्द तिवारी ,प्रवेश लाल यादव ,रत्नाकर कुमार ,रौशन कुमार ,आदि लोग शो में शामिल हो सकते है। इस बार ग्रीन सिनेमा अवार्ड शो को लाल बाबू पंडित के निर्देशन में आयोजित किया जायेगा। 13 फरवरी की शाम फिल्मी दुनिया के सितारों से गुलजार होगी। सिनेमा के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले कलाकारों, तकनीशियनों, मेकर्स के साथ फिल्म उद्योग से जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कटेगरी में यह अवार्ड दिया जाएगा।इस बार 2022 में प्रदर्शित फिल्मो से जुड़े लोगो अवार्ड दिया जायेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड