Rajasthan CM 8 फरवरी को करेंगे बजट पेश युवाओं व महिलाओं का रहेगा विशेष ध्यान


० आशा पटेल ० 
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांचवां और अंतिम बजट आठ फरवरी को विधानसभा में पेश करेंगे सीएम गहलोत ने मंगलवार को मंत्रियों के चिंतन शिविर के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह एलान किया । उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में यूथ और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया था।

सीएम गहलोत ने एक बड़ा फैसला राज्य में चल रही बीयर बार को लेकर लिया है। सीएम गहलोत ने आज ये घोषणा कर दी कि गली गली में बार खुल रहे है। रात को तीन चार बजे तक ये खुले रहते हैं, इसे रेगुलेट करने का तो बाद में देखेंगे, लेकिन अभी ये तय किया गया है कि बार चलाने वाले साढ़े 11 बजे से रात 12 बजे पहले तक इसे बंद कर दें। शराब की दुकान तो हम पहले ही आठ बजे का फैसला कर चुके है।यदि कोई दुकान आठ बजे बाद खुली पाई तो थानेदार जिम्मेदार होगा और उस पर सख्तकार्यवाही होगी।

केन्द्र को भेजेंगे सोशल सिक्योरिटी एक्ट का प्रस्ताव: गहलोत ने कहा कि आज कैबिनेट में एक प्रस्ताव पास हुआ है। इसमें केन्द्र सरकार से मांग की गई हैं कि पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू किया जाए। संसद में इसका बिल लाया जाए। गहलोत ने कहा कि यूपीए राज में नरेगा, सूचना का अधिकार जैसे कानून बनाए गए। आज देश को जरूरत हैं कि सभी को ये सुरक्षा मिले। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रही है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के अलावा पेपर लीक तो और भी राज्यों में हुए हैं, लेकिन हमारा जैसी सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। हमने ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। मकान तोड़ दिया। हम तो ऐसे लोगों को जेल भेज रहे है। जो बच्चे पकड़े जाएंगे उनको हमेशा के लिए परीक्षा में बैठने के लिए अयोग्य कर दिया। भाजपा तो बेवजह हल्ला कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सरकारी नौकरियां दे रहे है। पेपर लीक करने वालों को नहीं बख्शेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड