पुष्कर में अब होंगे 500 करोड़ की लागत के निर्माण कार्य

० आशा पटेल ० 
जयपुर। 
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष राठौड ने बताया कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक पर रोक लगाने ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, 24 कोसी परिक्रमा यात्रा मार्ग का सौंदर्यकरण, पुष्कर के जीर्णोद्धार सौंदर्यकरण एवं विकास सहित 100 से अधिक विकास कार्य करवाने हेतु आयोजित बैठक में नगरीय विकास विभाग प्रमुख शासन सचिव जोगाराम स्वायत शासन विभाग, शासन सचिव कुंजीलाल मीणा, अजमेर विकास प्राधिकरण तकनीकी निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, सचिव अम्मानुल्ला खान, स्थानीय निकाय निदेशक आलोक जैन, उपखंड अधिकारी पुष्कर निखिल कुमार,

 उपखंड अधिकारी रूपनगढ़ सुखाराम पिंडेल, आरयूआईडीपी के मुख्य अभियंता अरुण व्यास, नगरपालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारी मीणा, सीनियर कंसलटेंट अनूप बरतिया आदि बैठक में शामिल हुए।पुष्कर के विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए एक समीक्षा बैठक का आयोजन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में राजस्थान विधानसभा में उनके कक्ष में किया गया।

  राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पुष्कर में विकास की गंगा बहेगी एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर पुष्कर की एक नई पहचान दिखेगी। बैठक में पुष्कर के विकास के लिए 500 करोड़ रु से अधिक लागत के विकास कार्य के निर्माण चरणबद्ध तरीके से करवाए जाने पर चर्चा की गई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास