जनपद बरेली से गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल की लक्षिता पांडे ने दिया राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण

० योगेश भट्ट ० 
बरेली  -  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय आयोजन में उत्तर प्रदेश पश्चिम के बाल वैज्ञानिको और एस्कॉर्ट टीचर दल को अहमदाबाद मे किया पुरस्कृत। जनपद बरेली से गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल की लक्षिता पांडेय और मनु तोमर ने स्वास्थ्य और पारितंत्र के संबंध में मलेरिया और डेंगू का उपचार पर राष्ट्रीय साइंस सिटी अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण दिया। एस्कॉर्ट टीचर पूजा जौहरी और एनसीएससी विज्ञान संचारक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस कि इस 30वे राष्ट्रीय आयोजन को एक शानदार जश्न के रूप में मनाया गया। 27 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में कई नई गतिविधि और शैक्षिक भ्रमण हुए।

पुरातन बाल वैज्ञानिकों का भी एक अलग सेशन रखा गया जिसे भारत सरकार के वर्तमान वरिष्ठ वैज्ञानिक इंजीनियर सुजीत बनर्जी, व पूर्व राष्ट्रीय संयोजक रहे डॉक्टर मधु फूल व डॉ डी के पांडे ने समन्वयन किया।उन्होंने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को पेटेंट मिलेगा।साथ ही देश और दुनिया से पहुंच रहे बाल वैज्ञानिकों से इसरो के निदेशक, देश का पहला सुपर कंप्यूटर बनाने वाले वैज्ञानिक से बातचीत की।उत्तर प्रदेश पश्चिम के नोडल अधिकारी डा विष्णु प्रसाद और राज्य समन्वयक दीपक शर्मा , जनपद मेरठ से खुशी और छवि, औरैया से सलोनी सैगर, बरेली से लक्षिता पांडेय

, बुलंदशहर से देवश्य सोलंकी, फारुखाबाद अपूर्व कटियार, गौतम बुद्ध नगर से अंजनी सिंह राठौर और दिव्यम जिंदल, गाजियाबाद से गोपाल बंसल एवं कुणालचौरसिया,कासगज से गौरव वर्मा, लखीमपुर खीरी से विद्या प्रकाश गौड़, मैनपुरी से सार्थक, कानपुर देहात से श्रेया गुप्ता, मथुरा से आरती, मुरादाबाद से इफरा वसीम एवं अभिषेक सिंह, रामपुर से हंशिका जैन, शाहजहांपुर से मौ अली खान, सहारनपुर से अदिति गुप्ता एवं वैशाली द्वारा अपने शौध कार्यों का प्रेजेंटेशन किया ।साइंस सिटी अहमदाबाद से वापस लौटने पर विद्यालय में प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार