वर्तमान समय में चीजें पल भर में वायरल हो जाती हैं, इसलिए सावधान और सतर्क रहने की जरुरत : उपराष्ट्रपति

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । 
आईआईएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की उपलब्धियों को जनता के सामने लाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकारी सूचना तंत्र के माध्यम से लोगों तक भारत के विकास की कहानी पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन हमारे खिलाफ लगातार गलत सूचनाओं का प्रसार किया जा रहा है। यह हम पर हमला करने का एक नया तरीका है। हमें इसके खिलाफ सतर्क रहना होगा और पूरी ताकत के साथ इसे बेअसर करना होगा।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे "लोकतंत्र और राष्ट्रीयता के वास्तविक रक्षक" बनने को कहा। धनखड़ ने कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रामक सूचनाओं से लड़ने और वैक्सीन के बारे में झिझक को दूर करने में आईआईएस अधिकारियों की भूमिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में चीजें पल भर में वायरल हो जाती हैं, इसलिए आपको हमेशा सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के सचिव सुनील कुमार गुप्ता, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्वा चंद्रा, संयुक्त सचिव संजीव शंकर, भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक आशीष गोयल, डॉ. रिंकू पेगू, 2020, 2021 और 2022 बैच के प्रशिक्षु आईआईएस अधिकारी एवं अन्‍य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को दुनिया में अवसर और निवेश की भूमि के रूप में जाना जाता है, लेकिन अगर हमारा सूचना तंत्र मजबूत नहीं है, तो ये सब गड़बड़ हो सकता है। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि सूचनाओं को जांचने के आधुनिक तरीकों का प्रयोग करें और फेक नैरेटिव को फैलने से रोकें।

भारतीय सूचना सेवा के सदस्य भारत सरकार के मीडिया प्रबंधकों के रूप में काम करते हैं। आईआईएस अधिकारी, अपनी विभिन्‍न प्रकार की क्षमताओं के साथ, सरकार और देश के नागरिकों के बीच सूचनाओं के प्रसार और विभिन्न सरकारी नीतियों और योजनाओं को बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंचाने की दृष्टि से संचार की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत