इंडिया के नॉर्थ ईस्ट की समृद्ध कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, फैशन और टेक्सटाइल प्रदर्शित

 ० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली-फेस्टीवल "सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" की शुरुआत दिल्ली के न्यू मोती बाग क्लब, चाणक्य पुरी में  हो चुकी है। "सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" 19 फरवरी तक चलेगा। यह फेस्टीवल इंडिया के नॉर्थ ईस्ट की समृद्ध कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, फैशन और टेक्सटाइल को लोगों के सामने प्रदर्शित करेगा। एनईआईएफटी (NEIFT) हर साल नई दिल्ली में "सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" का अयोजन करता रहा है। और राजधानी के सांस्कृतिक विशेषज्ञ बेचैनी से इस फेस्टीवल का इंतजार करते हैं ताकि उन्हें दिल्ली एनसीआर में ही नॉर्थ ईस्ट के दर्शन हो जाएं। 
कोविड के बढ़ने के दौरान भी एनईआईएफटी ने न केवल जोरदार योजना, सरकारी सहयोग और शुभचिंतकों की सावधानी पूर्वक योजना और समर्थन के साथ और सभी प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गुरुग्राम और नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में इस फेस्टीवल का आयोजन किया। इस फेस्टीवल को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पिछला फेस्टीवल वाशिंगटन डीसी के फेडरल प्रॉपर्टी रोनाल्ड रीगन इंटरनेशनल बिल्डिंग एंड & ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया।
"सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" के आयोजक विक्रम राय मेधी ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा – "सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" दिल्ली में सबसे लंबे समय से चला आ रहा नॉर्थ ईस्ट इंडिया सेंट्रिक फेस्टीवल है। इस आयोजन का मक्सद यही है कि हम नॉर्थ ईस्ट की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में लोगों को बातचीत, संगीत, नृत्य और फैशन शो व अन्य माध्यमों से बता सकें उनके सामने प्रदर्शित कर सकें। इसके अतिरिक्त हम यह भी चाहते हैं कि हमारी क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पहचान व स्वीकार किया जाए और मुझे खुशी है कि हमारे डिजाइनर और मॉडल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उत्कृष्ट अवसरों को हासिल करने में सक्षम रहे हैं। उम्मीद के अनुसार पहला दिन मेहमानों के साथ हमारी पहल और प्रतिभागियों की सराहना के साथ शानदार रहा। हम अपने नियमित आगंतुकों को भी देख सकते हैं।

"सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" का मुख्य आकर्षण इसका फैशन शो है और फेस्टीवल के उद्घाटन के दिन डिजाइनरों की क्रेम डे ला क्रीम की शानदार लाइन-अप देखी गई जो पारंपरिक और समकालीन डिजाइनों में रीज़नल यूनीक फैब्रिक, मोटिव्स और बुनाई को प्रदर्शित करती है। कुछ लोकप्रिय नामों में शामिल हैं माधुरी देबबर्मा, अग्नि by डॉली, देबंगा, शोंगमाओ बी खियामन, अलविना , पल्लोमी नंदिनी बोरकोटोकी और हुआंगपी गोगोई।

लोकप्रिय गायक व संगीतकार जुबली बरुआ और उनके बैंड द्वारा पेश किए गए गानों व संगीत पर लोग खूब झूमें। फेस्टीवल में भाग लेने आए बरुआ ने कहा कि दिल्ली का क्राउड बहुत जीवंत और मजेदार है। ऐसी अद्भुत मजेदार ऑडियंस के सामने अपनी परफॉमेंस देना एक कलाकार के लिए भी सम्मान की बात है। मुझे फेस्टीवल का हिस्सा बनाने के लिए यहां आमंत्रित करने के लिए मैं एनईआईएफटी और विक्रम राय मेधी जी का आभारी हूं।

पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, डीओनएईआर मंत्रालय के सहयोग से एक गैर लाभकारी संगठन एनईआईएफटी (NEIFT) द्वारा "सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट" मनाया जा रहा है। फेस्टीवल के दूसरे दिन 18 फरवरी को लोक नृत्य, नॉर्थ ईस्ट के टॉप रीज़नल डिजाइनरों द्वारा फैशन शो, और मणिपुर के जॉन ओइनम और उनके बैंड की लाइव परफॉरमेंस होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत