Delhi मधु विहार में सीवर ओवर फ्लो की गंभीर समस्या

० योगेश भट्ट ० 
New Delhi मधु विहार में सीवर ओवर फ्लो की गंभीर समस्या बन गयी है।  लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की गरज से सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद मधु विहार के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सीवर डल गई,सड़के गलियां बन रही है, पानी निकास के लिए नालियां बन रही है परंतु जब तब जहां तहां सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर अपना स्वरूप दिखा जा रहा है। वैसे तो लोग काफी खुश हो रहे थे कि नेता जी ने कहा है कि सारी सुविधाएं देने के बाद मुहल्ले का सुंदरी करण किया जाएगा। मसलन पार्क बनेंगे,कैमरे लगाएंगे,और इसे जनकपुरी और द्वारका की श्रेणी में लाएंगे परंतु फिर वही आलाप,कभी भी सीवर ओवर फ्लो हो जा रहा है।
जल बोर्ड और डीएसआईआईडीसी के अधिकारी भी परेशान है कि आखिर चूक कहां हुई है परंतु कोई भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेने वाला सामने नहीं है लिहाजा आरोप प्रत्यारोप का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जन प्रतिनिधि जैसे आरडब्ल्यूए के लोग जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रहे है क्योंकि आखिर में उन्हे भी जल बोर्ड तथा डीएसआईआईडीसी एवम नगर निगम से गुहार लगाने के सिवाय कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

सीवर ओवर फ्लो से राहत देने के लिए बाल्टी मशीन काम पर लगा है परंतु आए दिन उसके कर्मचारी गायब हो जाते है। सीवर फ्लो के स्थाई समाधान के लिए डीप सीवर का काम शुरू हुआ, लोगों ने मुख्य अभियंता का धन्यवाद के साथ स्वागत भी किया परंतु उस कार्य की गति इतनी धीमी है कि निराशा ही दिखती है। आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी दिन रात संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है एवम उन्हे लिखित निवेदन करते रहते है।

रणबीर प्रधान ने बताया कि लोगों के घरों में सीवर का पानी देख कर मन दुखी हो जाता है लगता है कि अब ये ला ईलाज बीमारी हो गई है ,बस अब तो एक ही उम्मीद बची है ।उन्होंने कहा कि अधिकारियों से निवेदन है कि जल्द से जल्द डीप सीवर सिस्टम का कार्य पूरा करवाएं ताकि समाधान दिख सके वरना सारा प्रयास बेकार नजर आ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार