टाटा हिताची ने लॉन्च किया जैडएक्स670एच माइनिंग एक्सकेवेटर : बेहतरीन काम और बेजोड़ कामयाबी का भरोसा

० संवाददाता द्वारा ० 
खड़गपुर : टाटा हिताची ने अपने खड़गपुर प्लांट में नया माइनिंग एक्सकेवेटर जैडएक्स670एच लॉन्च किया।  यह मेड - इन इंडिया मशीन काफी टिकाऊ, बहुत कार्य सक्षम, मेंटेनेंस में आसान, परिचालन लागत में कम, सुरक्षा में अधिकतम और फिर सुरक्षा और आराम में तो बेजोड़ है। खास डिज़ाइन और निर्माण के साथ यह ग्राहकों की हर उम्मीद पर खरा उतरती है।

टाटा हिताची जैडएक्स670एच में पर्यावरण के लिए सुरक्षित ईपीए टियर ।। इंजन है। यह शक्तिशाली 295 केडब्ल्यू (400 पीएस) इंजन कहीं भी खनन का काम आसानी से करने के लिए डिजाइन किया गया है। जैडएक्स670एच में 3.3 सीयूएम से 4.1 सीयूएम तक बकेट के कई विकल्प हैं इसलिए यह सबसे अधिक कार्य सक्षम है। बकेट का सबसे सही आकार चुनने का विकल्प होने से हॉलर पूरी क्षमता से लोड कर पाते हैं। इस तरह एक्सकेवेटर और डम्पर दोनों अपने काम में अधिक कामयाब हैं।

जैडएक्स670एच के फीचर्स, जैसे चट्टान की तरह मजबूत फ्रंट अटैचमेंट, बेहतर अंडरकैरिज, अधिक दमदार बूम और आर्म, डीएलसी कोटेड फ्यूल इंजेक्टर इस मशीन का अधिक टिकाऊ होना सुनिश्चित करते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार