साकार महिला विकास समिति ने किया टॉक शो के साथ गुमान राजस्थान का शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर।साकार महिला विकास समिति द्वारा गुमान राजस्थान 2023 का शुभारंभ टॉक शो के साथ किया गया यह टॉक शो फोर्टिस हॉस्पिटल में किया गया । आयोजक निशा पारीक ने जानकारी दी कि टाक शो का विषय था टेलिविजन का हमारे जीवन पर प्रभाव विषय पर ब्रिगेडियर संदीप सिन्हा, डॉक्टर माला अरुण, फैशन डिजाइनर करण विग , ज्योतिषाचार्य पवन शर्मा सलाहकार सदस्य विप्र कल्याण बोर्ड, श्वेता मेहता मोदी मिसेज इंडिया एंड डायरेक्टर स्मार्ट सर्किल ग्रुप, पुष्पा माई महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा एवं आइकन चुनाव आयोग, मनोहर सिंह शेखावत शिक्षाविद् ,

 चार्टर्ड अकाउंटेंट दिव्या सक्सेना एवं समाजसेवी निशा पारीक, मंजीत ग्रोवर, ने अपने विचार व्यक्त किए जिसके माध्यम से सभी ने अपनी अपनी विचारधारा के अनुसार टेलिविजन का हमारे तथा बच्चों के जीवन पर सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा चन्द्र प्रकाश पारीक,राज कंवर राठौड़, शंकर गर्ग, सुमन पारीक, मंजीत अरोड़ा,अमिता मधूप, गुल सजनानी,मुकेश पारीक, भूषण शर्मा, नीरज पारीक इत्यादि श्रोताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस पूरे कार्यक्रम का संचालन संजय माथुर ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार