सिंधी समाज की महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर : अशोक ललवानी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : सिंधी समाज मेहनती समाज है, वही अपने आपको कमजोर और असहाय नही मानता, कम आबादी होने के बाद भी कभी भी सरकार से किसी प्रकार की सहायता की उपेक्षा नही करता, वही सिंधी समाज की गरीब, विधवाओं, को पेंशन, एवं अन्य सुविधाएं सिंधी समाज के धन से सक्षम लोग अपने बलबूते पर सहयोग करते रहे है यह कहना है सिंधु समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के दिल्ली अध्यक्ष अशोक लालवानी का। ओल्ड और न्यू राजेंद्र नगर के सिंधु समाज भवन में सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया, नारी शक्ति फाउंडेशन और सिंधी समाज दिल्ली ने मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए रोजगार, हेल्थ और लोन मेले का आयोजन किया  

 इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के दिल्ली चेप्टर अध्यक्ष अशोक ललवानी ने बताया कि हम समाज के लिए हर स्तर पर काम कर रहे हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाए स्वावलंबन बने उन्हे हर स्तर पर सहायता के लिए सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने रोज़गार कैम्प का आयोजन किया। जिसमे सेकडो महिलाओं ने लाभ लिया। उन्होंने बताया कि कैम्प में रोजगार मेला, लोन मेला, फ्री हेल्थ चेकप कैम्प, और स्वयं मेल-मिलाप का भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 सिंधु समाज के सचिव नरेश बेलानी ने बताया इस रोज़गार कैम्प में संस्था के माध्यम से महिलाओं को रोजगार केसे शुरू किया जाए, कैसे बैंक से लोन मिलता है, स्वंय सहायता ग्रुप कैसे बनाया जाता है रोजगार के लिए साधन उपलब्ध कैसे उपलब्ध हो। काम पूंजी में भी केसे अपने रोजगार को बड़ावा दियां जा सकता है। इस विषय पर प्रशिक्षण देने कई लिए हमने कई समाजिक संस्थाओं को बुलाया दिलवाया है।

सिंधी समाज स्वस्थ रहे और आवश्यक पड़ने पर उन्हें सस्ता हेल्थ चेकउप हो उसके लिए अशोक माखीजा ने बताया हमने स्टार इमेजिंग एंड पैथ लेव से जांच कैम्प लगवाया इस जांच केम्प की सिंधी समाज में उत्साह देखते हुए स्टार इमेजिंग एंड पैथ लेव क़े निदेशक डॉक्टर समीर भाटी ने आश्वाशन दिया सिंधी समाज की और से जो भी मरीज कभी भी लेब में आएंगे उनको हर जाँच में 40 प्रतिशत तक छूट देंगे। इस अवसर पर आर क़े मल्होत्रा, सदस्य कोर कमेटी नारी शक्ति फाउंडेशन ने बताया हम नारी शक्ति फाउंडेशन क़े द्वारा सिंधी समाज को रोज़गार क़े लिए सरकार की और से किया मदद दिलवाया जा सकता है उस पर सहायता कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड