धारीवाल से अल्पसंख्यक बालक छात्रावास निशुल्क भूमि हेतु मिला प्रतिनिधि मंडल

० आशा पटेल ०  
जयपुर । नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए निशुल्क भूमि आवंटन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा, विधायक अमीन कागजी की उपस्थिति में मिला और आवंटन के लिए ज्ञापन सौंपा। मंत्री धारीवाल के राजकीय आवास पर मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय विकास मंत्री से बजट घोषणा के अनुसार निशुल्क भूमि आवंटन के लिए आग्रह किया। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि जल्द ही आवंटन पत्र प्रतिनिधिमंडल को सौंप दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल की मांग थी कि छात्रावास के भवन निर्माण का कार्य राजस्थान आवासन मंडल द्वारा करवाया जाए।

 इस पर मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि अल्पसंख्यक विभाग मंडल को निर्धारित राशि स्थानांतरित कर प्रस्ताव भेजता है तो मंडल निर्माण कार्य करवा देगा। गोरतलब है कि अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग अल्पसंख्यक बालक छात्रावास भवन के लिए प्रताप नगर, आवासीय योजना जयपुर के सेक्टर-3 विस्तार स्थित 5 हजार वर्ग मीटर भूमि निशुल्क आवंटन करने की मांग कर रहा है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक जमील कुरैशी, अब्दुल सलाम जौहर, हाफिज मंजूर खान, नजीमुद्दीन, शब्बीर खान कारपेट, अनवर शाह, शौकत कुरैशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार