अश्वनी कुमार ने यूको बैंक में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली - अश्वनी कुमार ने यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। यूको बैंक में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कार्यभार संभालने से पहले वे इंडियन बैंक में कार्यपालक निदेशक थे। अश्वनी कुमार एक चार्टर्ड एकाउंटेंट, वाणिज्य में स्नातकोत्तर और भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान के सर्टिफायड सदस्य भी हैं। उन्हें बैंकिंग का दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

 अश्वनी कुमार विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नैशनल बैंक और इंडियन बैंक में सेवारत रहते हुए आगे बढ़ते गए। वे होलसेल बैंकिंग डिवीजन और औद्योगिक वित्त शाखाओं और बड़ी कॉरपोरेट शाखाओं सहित कई शाखाओं के प्रमुख रहे हैं। महाप्रबंधक के रूप में वे मध्य कॉरपोरेट और बड़े कॉरपोरेट वर्टिकल के प्रधान रहे। उन्होंने विभिन्न अंचलों में अंचल प्रबंधक के रूप में कार्य किया है और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) भी रहे हैं।

 उत्साही कुमार ने आईआईएम और काफराल सहित भारत और विदेशों के प्रमुख संस्थानों के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। उन्होंने आईबीए और एगोन जेहडर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परामर्श से बैंक बोर्ड ब्यूरो द्वारा क्यूरेट किए गए आईआईएम बैंगलोर के नेतृत्व विकास कार्यक्रम में भी भाग लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड