डा० अनुभा पुंढीर विष्णु प्रभाकर स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगीं

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - एडिथ कैविन यूनिवर्सिटी,आस्ट्रेलिया से एम बी ए, पर्यावरण विज्ञान में स्नातक, एस एम यू बडोदरा से भारतीय नाट्यकला में स्नातक व आपदा प्रबंधन व योग तथा मनोविज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त तथा आई आई एम बंगलूर से जुड़ी प्रोफेसर डा०अनुभा पुंढीर वैसे तो जानी मानी नृत्यांगना हैं लेकिन उनकी उत्तराखंड राज्य में प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख और देश में पर्यावरण रक्षा हेतु समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सर्वत्र ख्याति है। 

प्लास्टिक इस्तेमाल के विरोध में इनके जागरूकता अभियान की सफलता इसी से परिलक्षित होती है कि इनके प्रयासों के परिणाम स्वरूप एक लाख से अधिक परिवारों ने प्लास्टिक के सामान इस्तेमाल न करने की सौगंध ली है तथा उन्हें डा० पुंढीर ने एक लाख से भी अधिक कपड़े के थैले अपनी संस्था "रघुकुल आर्यावर्त " के माध्यम से वितरित किये हैं और आज भी इस अभियान में जोर-शोर से लगी हैं तथा जनजागरण के द्वारा प्लास्टिक विरोध की आवाज बुलंद कर रही हैं। 

आप अभी तक रक्स कर्मवीर फैलोशिप अवार्ड, कर्मवीर चक्र अवार्ड, यूनाइटेड नेशन्स के नोबेल सिटीजन्स अवार्ड, गंगापुत्र प्रो० जी डी अग्रवाल , प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदर लाल स्मृति पुरस्कार व अनुपम मिश्र स्मृति राष्ट्रीय सम्मान सहित 20 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।आपकी पूरे देश में थैले वाली भारतीय महिला के रूप में ख्याति है। डा० पुंढीर को 17 जून को दिल्ली में विष्णु प्रभाकर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी प्रख्यात पत्रकार एवं लेखक अतुल प्रभाकर ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा