जल बोर्ड की लापरवाही से इलाके के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली ० आदर्श अपार्टमेंट,पॉकेट १६,द्वारका सेक्टर तीन एवम पालम ड्रेन के बीच से गुजरने वाली मोटी पाइप लाइन के लीकेज होने से रोज हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है एवम जलभराव से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है । इसके साथ ही लोग मल मिश्रित जल पीने को मजबूर हो रहे हैं। पाईप लीकेज होकर सीवर के पानी को भी अपने साथ ले रहा है जिससे मिक्स होकर दूषित जल प्रवाहित हो रहा है। चूंकि यह पाइप लाइन द्वारका ,पालम एयर पोर्ट एवम कई अनाधिकृत कालोनियों से गुजरती है अतः असंख्य लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है।

पालम इलाके पच्चीस कालोनियों के फेडरेशन के प्रधान एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अधक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कई दिनों से लीकेज देखते हुए दस दिन पहले ही इन्होंने जल बोर्ड को इसकी लिखित शिकायत की थी लेकिन अभी तक लीकेज बंद नहीं हुआ।

सोलंकी ने कहा कि अधिकतर लोगों के घरों में आर ओ जैसी मशीनें नही लगी है जिससे वे दूषित पानी पी कर बीमारी को आमंत्रित करने को मजबूर हैं। अखबार के माध्यम से सोलंकी ने जलबोर्ड के अधिकारियों से इस लीकेज को तत्काल बंद कराने को कहा है ताकि लोग बीमार होने से बच सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास