22 जुलाई को दिल्ली में होगा सारेगामापा 2023 का ऑडिशन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - पहली बार ‘सिंगर ऑफ द वीक‘ को मिलेगा ज़ी म्यूज़िक कंपनी के साथ अपना ओरिजिनल गाना रिलीज़ करने का सुनहरा मौका। पिछले तीस वर्षों से ज़ी टीवी ने दर्शकों को अंताक्षरी, सारेगामापा, डांस इंडिया डांस और इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ जैसे घरेलू नॉन-फिक्शन फॉर्मेट दिए, जो न सिर्फ बेहद पॉपुलर टैलेंट-बेस्ड रियलिटी फ्रेंचाइज़ी बन गए, बल्कि आज भी चर्चित हैं और दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। पिछले साल सारेगामापा लिटिल चैंप्स की जोरदार सफलता के बाद अब ज़ी टीवी का आइकॉनिक सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा एक बार फिर देश के उभरते सिंगर्स को अपनी मधुर आवाज सुनाने और संगीत की दुनिया में करियर बनाने का मौका दे रहा है।

सारेगामापा 2023 के ऑन-ग्राउंड ऑडिशंस 22 जुलाई को दिल्ली शहर में हो रहे हैं। यदि आप 15 साल या इससे ज्यादा की उम्र के हैं, तो ये मौका आपका है। ऑनलाइन ऑडिशंस पहले ही शुरू हो चुके हैं और आपको सिर्फ ज़ी5 ऐप डाउनलोड करके संबंधित बैनर पर क्लिक करके अपनी एंट्रीज़ भेजनी है। सभी उभरते सिंगर्स के लिए एक और खास खबर यह है कि सिंगिंग रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार ज़ी टीवी इस सीज़न के कंटेस्टेंट्स को चुनने की प्रक्रिया में दर्शकों को भी शामिल कर रहा है। आखिर टैलेंट को पहचानना भी एक टैलेंट है! 

ज़ी टीवी अपने दर्शकों से नए सिंगिंग सेंसेशन को खोजने की अपील कर रहा है और उन्हें रॉ टैलेंट की खोज करने और उन्हें सारेगामापा में हिस्सा लेने का मौका देने के लिए चैनल से उन कंटेस्टेंट्स की सिफारिश करने का विशेष अधिकार दे रहा है। आगे इस सीज़न में यह शो असाधारण रूप से टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को एक शानदार मौका भी देगा। इसमें हर ‘सिंगर ऑफ द वीक‘ को ज़ी म्यूज़िक कंपनी के साथ मिलकर अपना खुद का ओरिजिनल गाना रिलीज़ करने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, ज़ी टीवी इस शो के साथ पहली बार पेपरलैस प्रक्रिया अपनाकर एक अभूतपूर्व कोशिश करने जा रहा है। इस साल ऑडिशंस में और पूरे शो के दौरान पेपर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जो कि रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में इस चैनल द्वारा उठाया गया अपनी तरह का पहला, जिम्मेदार और इको-फ्रेंडली कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार