राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 3 दिवसीय राजस्थान दौरा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय राजस्थान दौरे का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति की 13 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। राष्ट्रपति मुर्मू स्पेशल प्लेन से गुरुवार शाम को जयपुर पहुंच रही हैं। 14 जुलाई को जयपुर में विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीकर खाटू श्याम के दर्शन के लिए भी जा सकती हैं।

 अगले दिन 14 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति जयपुर से खाटू श्यामजी के लिए रवाना होंगी। खाटूश्यामजी से जयपुर राजभवन लौटेंगी। 15 जुलाई को दोपहर में जयपुर से वापस लौटेंगी।

 विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को विधान सभा पहुंचने पर राष्‍ट्रपति की अगवानी की जाएगी। राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का सम्‍बोधन पहली बार हो रहा है। यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होगा। राष्‍ट्रपति के स्‍वागत के लिए विधान सभा भवन पर भव्‍य रोशनी की जा रही है। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी स्‍वागत उदबोधन देंगे।

इस मौके पर राज्‍यपाल कलराज मिश्र, विधायक सहित गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहेंगे। विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राष्‍ट्रपति के विधान सभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास