दिल्ली एनसीआर में रह रहे गढ़वाल के छात्र- छात्राओं के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली,मेधावी सम्मान

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -  गढ़वाल मूल के उन सभी छात्र-छात्राओं को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2023 में भी गढवाल हितैषिणी सभा दिल्ली एनसीआर में रहने वाले अपने समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को 20 अगस्त, 2023 गढवाल भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में 'वीर चंद्र सिंह गढवाली मेधावी छात्र सम्मान' से सम्मानित करने जा रही है।

गढवाल मूल के जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में, दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में नब्बे प्रतिशत (90%) या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं व जिनकी मार्कसीट एवं मांगे गये दस्तावेजों की प्रति सभा को 25 जुलाई, 2023 तक प्राप्त हों जायेंगी सभा उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी।मार्कशीट जमा करने की अन्तिम तिथी 25 जुलाई, 2023 के बाद प्राप्त मार्कसीट पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

सभी विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (रजि.) नई दिल्ली की ई-मेल आई डी. पर
Emai Id: garhwalhiteshinisabha@gmail.com या अध्यक्ष/महासचिव, गढवाल हितैषिणी सभा, गढवाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढवाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली के पते पर डाक द्वारा या उम्मीदवार द्वारा सभा के कार्यालय, गढवाल भवन में स्वयं भी जमा करवायी जा सकती है या विद्यार्थी सभा के किसी भी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य को भी मार्कशीट की फोटोकॉपी एवं अन्य मांगे गये दस्तावेज जमा करवा सकते है।

 डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कसीट की जिम्मेदारी अभ्यार्थी की स्वयं होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यार्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी। सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कसीटों/दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा।

विशेष नोट :  वर्तमान दिल्ली एनसीआर का  आवासीय आईडी प्रुफ, अभिभावक का मोबाईल नंबर, गढ़वाल मंडल का मूल निवास प्रमाण पत्र, या कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज जो आपका गढ़वाली मूल होने की पहचान सुनिश्चित करता हो, को मार्कशीट के साथ सलंग्न करना अनिवार्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार