आर.आर. तिवाड़ी ने जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रामचन्द्र जी का मंदिर, सिरह् ड्योढी बाजार में आयोजित पदभार कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवाडी को पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी की सचिव व राजस्थान सह-प्रभारी अमृता धवन ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की सरकार पुन: प्रदेश में बनाने का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष आर.आर. तिवाडी ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को जयपुर शहर में जिलाध्यक्ष का पद देकर स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि रखती है और पार्टी में रीढ़ की हड्डी की तरह काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान करती है। उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं सहित मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आने वाले समय में जयपुर शहर की समस्त आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाने हेतु सभी कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को हवामहल विधायक मंत्री डॉ. महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, विधायक रफीक खान, विधायक श्रीमती गंगा देवी, विधायक प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा, सीताराम अग्रवाल, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, जयपुर हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गिरिराज गर्ग, विप्र कल्याण बोर्ड सदस्य सीताराम शर्मा नेहरू, राजस्थान प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव, पूर्व महापौर विष्णु लाटा, रामेश्वर नेताजी आदि नेताओं ने संबोधित किया। 

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुनील शर्मा, संजय बापना,  दीपक डंडोरिया, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती रूबी खान, सुनील आमेरिया, राजेन्द्र यादव, असगर अली,  सलीम खान,  जाकिर बुलंद, श्रीमती रानी लुबना, रामावतार अग्रवाल, युगल किशोर शर्मा बबलेश सहित जयपुर शहर के सभी वर्तमान व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास