ब्राह्मण महासंगम 5100 महिलाएं एक ही रंग में रंगी नज़र आएंगीं

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर। सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जयपुर के ब्राह्मण महासंगम की तैयारियों में हजारो विप्र बंधु पुरे प्रदेश में पिछले 2 माह से जुटे हुये है। पुरे प्रदेश में बडे बडे होर्डिंग व बैनर लगाये हुये है। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि तैयारियां जोरो पर चल रही है। इसके लिए अलग अलग समितियों का गठन भी किया गया है। समारोह के लिये सभी समितियां मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। विशेषकर 3 सितम्बर को आयोजित होने वाले कलश यात्रा में 5100 महिलाएं एक ही रंग में रंगी नजर आयेगीं।

 इसके लिये सभी का साड़ी वितरण का कार्य पूरा हो चुका है। 3 सितंबर को सभी महिलाएं चांदनी चौक त्रिपोलिया गेट के अंदर एकत्रित होगी और यहां पर मंगल कलश यात्रा का पूजन जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह करेंगे और महिलाओं को कलश देकर रवाना करेगें। ये महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर कलश के साथ पहुचेगी। वहीं बनाए हुए भगवान परशुराम जी का मंदिर में सामूहिक आरती में शामिल होने के बाद महासंगम का हिस्सा बनेगी। मिश्रा ने बताया कि ब्रह्म ज्योति पिछले 7 दिन से पुरे जयपुर शहर के लगभग 500 मंदिरों में जा चुकी है और आने वाले 2 सितम्बर तक लगभग 200 मंदिरों का लक्ष्य और रखा है।

 जिसमें गली गली, मोहल्ले मोहल्ले के छोटे बड़े मंदिरों में जाया जा रहा है। ना केवल ब्राह्मण समाज वरन सभी जाति, बिरादरी, समाज संगठन के लोग भगवान परशुराम की आरती में सम्मिलित हो रहे है। साथ ही पुरे प्रदेश का दौरा करने के बाद पुरे वकील समुदाय, शासन सचिवालय के कर्मचारियों की मीटिंग करने के बाद एसएमएस हॉस्पिटल में डॉक्टरों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी डॉक्टरों ब्राह्मण महासंगम में आने का संकल्प लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास