जेकेके में एक मंच पर दिखे दस्तकार, बुनकर, डिजाइनर्स और एंत्रप्रेन्योर्स और कलाकार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र और कम्युनिटी ड्रिमर्स के संयुक्त तत्वावधान में कला संसार के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अलंकार कला दीर्घा में होने वाली 'दी अगस्त शो' प्रदर्शनी में दस्तकार, बुनकर, डिजाइनर्स, एंत्रप्रेन्योर्स सशक्त भागिदारी निभाई । सभी के उत्पादों को यहां प्रदर्शित किया गया । 
राजस्थानी संस्कृति के रंग से रंगने के लिए गायन प्रस्तुति का भी आयोजन मध्यवर्ती में किया गया । इसमें समंदर खान मांगणियार की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद उठाया । इतना ही नहीं मध्यवर्ती में वॉक फोर कॉज का आयोजन हुआ । इस फैशन वॉक में मॉडल्स डिजाइनर्स, दस्तकारों और बुनकरों के उत्पादों को स्टाइलिश तरीके से प्रेजेंट किया ।
कार्यक्रम मे कला एवं साहित्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा और मेवाड़ से निवृत्ति कुमारी बतौर अतिथि शामिल हुए। कम्युनिटी ड्रिमर्स की संध्या दिलीप ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से दस्तकार, बुनकर, डिजाइनर्स, एंत्रप्रेन्योर्स को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। इनके उत्पादों की पहुंच आम लोगों तक आसान हो सकेगी। इसी के साथ ऑर्गन डोनर्स को सम्मानित किया गया व अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड