तिरुवनंतपुरम में 12 से 16 सितंबर तक 'ज्ञान पर्व'

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली.'ज्ञान पर्व' के दौरान 'केरल में हिन्दी : दशा और दिशा', 'इक्कीसवीं सदी में कबीर', 'साहित्य और पर्यावरण', 'भारतीय साहित्य की अवधारणा', 'भिन्न यौनिकताएँ : साहित्य में उपस्थिति का सवाल', 'हिन्दी और मलयालम : संचार के नए माध्यम', 'समकाल : साहित्य और विचारधारा', 'केरल की हिन्दी पत्रिकाएँ : उपलब्धि और चुनौतियाँ' जैसे प्रमुख विषयों पर परिचर्चा समेत अनेक सत्र आयोजित होंगे।

 राजकमल प्रकाशन समूह 12 सितंबर से 16 सितंबर तक केरल हिन्दी प्रचार सभा के साथ मिलकर तिरुवनंतपुरम में 'ज्ञान पर्व' का आयोजन करने जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस 'ज्ञान पर्व' में भाषा-मैत्री संवाद, विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, हिन्दी और मलयालम में काव्य-पाठ, विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चाएँ, अनुवाद कार्यशाला, नई पुस्तकों का लोकार्पण और बातचीत समेत अनेक गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन केरल के पूर्व मुख्य सचिव के. जयकुमार के हाथों होगा। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया और सुप्रसिद्ध लेखक मधु कांकरिया बतौर मुख्य अतिथि और डॉ. एस तंकमणि अम्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

 सभी भारतीय भाषाओं के पास भी समृद्ध साहित्य की महान विरासत है। हिन्दी से इतर भाषा भाषी क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से दो अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों का मिलन होगा और विचारों के आदान-प्रदान से भाषाओं की मैत्री बढ़ेगी। मुझे विश्वास है कि केरल में आयोजित होने वाला 'ज्ञान पर्व' हिन्दी और मलयालम भाषा के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी बनेगा और दक्षिण में हिन्दी भाषा के प्रसार के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत