राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन का शिलान्यास कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गाँधी करेंगे

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन के शिलान्यास हेतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी 23 सितम्बर को जयपुर आने के कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयुपर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्भाग प्रभारी उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई ।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी उपस्थित प्रभारी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को अवगत करवाया कि 23 सितम्बर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन के शिलान्यास कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा किया जाना है । शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों का संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित होगा ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी जिसमें जिला, ब्लॉक, मण्डल एवं बूथ के अध्यक्षगण तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण शामिल हों इसके लिये प्रभारी पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष रूपरेखा तैयार कर बूथ अध्यक्षों की सूची 20 सितम्बर तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को पार्टी द्वारा जारी पहचान पत्र भी दिये जायेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड