राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की बैठक

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हॉस्पिटल रोड, जयपुर पर वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री द्वारा ली गई। बैठक में पर्यवेक्षक शशिकांत सैंथिल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर श्रीमती रंजीता रंजन, श्रीमती किरण चौधरी, डॉ. हरक सिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, एससी / एसटी / ओबीसी / माईनोरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. मधुसूदन मिस्त्री की सहायता नियुक्त बी. पी. सिंह,राजेन्द्र सिंह कुम्पावत सहित 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुये ।

 राजू तथा बैठक में वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री द्वारा लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों से प्रभार क्षेत्र में ब्लॉक स्तर तक चुनाव हेतु संगठनात्मक तैयारियों का फीडबैक लिया गया एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा करते हुये आगामी कार्यक्रमों हेतु निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर्स को लोकसभा क्षेत्रवार कार्य विभाजित कर समन्वय की जिम्मेदारी प्रदान की गई ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी / एसटी / ओबीसी / माईनोरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू ने लीडरशिप डवलपमेंट मिशन के विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री, श्रीमती रंजीता रंजन, श्रीमती किरण चौधरी, डॉ. हरक सिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, बी. पी. सिंह, राजेन्द्र सिंह कुम्पावत सहित विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त एलडीएम कॉर्डिनेटर्स शामिल हुये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड