विश्वकर्मा एमएसएमई टॉवर निर्माण से लघु उद्यमों को मिलेगी गति- राजीव अरोड़ा

० आशा पटेल ० 
जयपुर, राजसिको के बाईस गोदाम स्थित भूखण्ड पर विश्वकर्मा एमएसएमई टॉवर निर्माण को लेकर राजसिको अध्यक्ष  राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अरोड़ा ने डेवलपर्स से कहा कि प्रोजेक्ट निर्माण होने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में की गई घोषणा के अनुरूप विश्वकर्मा एमएसएमई टॉवर उभरती कंपनियों और एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमों की सफलता को गति प्रदान करेगा

 एवं आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। इसके निर्माण से एमएसएमई क्षेत्र के विकास का अनूठा और गतिशील मॉडल के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई टॉवर के लिए डेवलपर्स अपने सुझाव साझा करें, जिससे इसके निर्माण की प्रकिया को जल्द प्रारंभ किया जा सके।

बैठक में राजसिको एमडी डॉ. मनीषा अरोड़ा के निर्देशन में टॉवर निर्माण के इच्छुक डेवलपर्स को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर प्रोजेक्ट निमार्ण का विजन, प्रोजेक्ट के घटक, एमएसएमई टॉवर में सेवा एवं विनिर्माण सेक्शन की जानकारी एवं उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं, प्रोजेक्ट का वित्तीय अनुमान आदि का प्रस्तुतीकरण दिया गया। डेवलपर्स ने टॉवर निर्माण की उपयोगिता पर राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा को सहमति प्रदान की एवं शीघ्र ही अपने सुझाव साझा करने की बात कही।

 आत्माराम गुप्ता एआरजी ग्रुप, एन.के. गुप्ता मंगलम ग्रुप, दुष्यंत भंडारी उपासना ग्रुप, सुनील जैन अक्षत अपार्टमेंट, अजय गुप्ता कामटेक, डॉ. विनायक पांडे पीडकोर लिमिटेड सहित राजसिको के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार