जेकेके में आर्टिस्टो का महाकुंभ 13 अक्टूबर से कारवां आर्ट एवम क्रॉफ्ट शो

० आशा पटेल ० 
जयपुर।। 
"कारवां" की विभिन्न कलाओं की अनूठी प्रदर्शनी 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी के लिए कलाकार कलाकृतियां बना रहे हैं मास्टर आर्टिस्ट अपनी श्रेष्ठ कला वह कलाकृतियां दिखाने का प्रयास करेंगे। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कृतियां भी होगी। प्रदर्शनी में शीशम की लकड़ी पर तारकशी, चंदन की लकड़ी से बनी कृतियां, मिनिएचर पेंटिंग, ब्लू पॉटरी जयपुर, जेमस्टोन मूर्तियां, मीनाकारी, जेमस्टोन पेंटिंग, मूर्ति कला, चावल पर सूक्ष्म लेखन, मोजाइक कला का प्रदर्शन होगा।

राजस्थान राज्य के पी. एच. ई. डी. मंत्री डॉ महेश जोशी ने अपने निवास स्थान पर "कारवां" - आर्ट एंड क्राफ्ट शो के फोल्डर व पोस्टर का विमोचन किया एवं पंजिका पुस्तिका में हस्ताक्षर देते हुए शुभकामनाएं दी। कारवां के को-ऑर्डिनेटर एवं प्रमोटर प्रदीप कुमार छाबड़ा ने बताया कि विभिन्न कलाओं की प्रदर्शनी में राज्य के शिल्पगुरु, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार व अन्य उत्कृष्ट कलाकारों की कलाकृतियां देखने को मिलेगी। इस प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन कलाकार प्रदेश में अपने स्तर पर कर रहे हैं और प्रदर्शनी में 11 कलाओं की कलाकृतियां होगी और सभी कलाकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित कर चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार