तरुण भारत संघ स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023 से सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर - हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम के 28 वां महासमाधि दिवस समारोह के अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट, ने तरुण भारत संघ को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया। यह सम्मान तरुण भारत संघ द्वारा किए गए जल संरक्षण व सामाजिक कार्यों सहित ग्राम स्वराज्य के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है।

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री स्वामी भारत भूषण (योगी) ने तरुण भारत संघ के अध्यक्ष जलपुरुष राजेन्द्र सिंह को प्रदान किया। इस अवसर पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना भी उपस्थित रहे। इस पुरुस्कार में तरुण भारत संघ को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व 10 लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास