मान द वैल्यू फाउंडेशन ने सरकारी स्कूल के बच्चों संग मनाई दिवाली

० आशा पटेल ० 
जयपुर । मान द वैल्यू फाउंडेशन ने दीपावली की ख़ुशियाँ सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनाई। बच्चों को फ़ूड पैकेट्स, मिठाई , चॉकलेट्स वितरित की गई और आतिशबाजी के साथ ढेर सारा प्यार और ख़ुशियाँ बाँटी गईं। मान द वैल्यू फाउंडेशन की संरक्षिका मनीषा सिंह ने बताया कि हर कोई दिवाली के त्योहार की ख़ुशियाँ मना रहा है। दीपावली यानी दीपों का त्योहार , खुशियों का त्योहार , ख़ुशियाँ बाँटने का त्योहार , इसे हर कोई बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। 
इस चकाचौंध और व्यस्त भरी दुनिया में सब अपने आप में व्यस्त हैं, लेकिन आप जानते हैं इस समाज में एक तबका ऐसा भी है जो इन खुशियों से महरूम रहता है, हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम हमारे आस-पास ख़ुशियाँ और रोशनी बिखेरें। इन चेहरों को मुस्कान देने के लिए मान द वैल्यू फाउंडेशन ने हर बार की तरह इस बार भी दीपावली पर खुशियों के दीप जलाए और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। मनीषा ने बताया फाउंडेशन के मान फाउंडेशन ने राया फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों को फ़ूड पैकेट्स, पटाखे, मिठाई और सामान उपहार स्वरूप दिए ।
मनीषा ने बताया कि ये सभी जगतपुरा के आसपास की बस्तियों में रहने वाले महात्मा गाँधी सरकारी स्कूल, जगतपुरा के बच्चे हैं। फाउंडेशन कई सालों से इस स्कूल के बच्चों के लिए काम कर रहा है , हर साल स्टेशनरी , बुक्स , बैग सहित आवश्यक अध्ययन की सामग्री भी समय समय पर स्कूल में आपसी सहयोग से उपलब्ध कराई जाती है। इस बार दिवाली पर 150 बच्चों को उपहार देने का लक्ष्य रखा है। मनीषा ने बताया कि इस आयोजन में कशिश लालवानी, अलका गौड़, देवयानी शर्मा, वृंदा राठौर, डॉ॰ लविश, वंशिका सिंह, यशिका शर्मा, शुभ, नैतिक, अरुण जी का सहयोग रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड