हर्षोल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद। ज्ञान, बुद्धि तथा कलम-दवात के देवता श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा - अर्चना पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत आराधना की गई। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कलम जीवियों ने लेखनी एवं न्याय के देवता की विधिवत पूजा - अर्चना की। 

इसके अलावा जिले के बारून, नबीनगर, दाउदनगर, मदनपुर आदि स्थानों से भी कायस्थ परिवारों द्बारा धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाये जाने के समाचार मिले हैं। इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना कर उनकी विधिपूर्वक पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गयी। चित्रगुप्त पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल किशोर, अजय श्रीवास्तव , अजय कुमार वर्मा, डॉ अनिल सिहा, डॉ शीला वर्मा, मधुसूदन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव,

 श्रीराम अम्बष्ट, राजेश सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, ई. शेखर शरण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, अभय सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, बच्चन सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, अमित सिन्हा आदि की प्रमुखता से सहभागिता रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार