दीपावली सजावट में विभिन्न श्रेणियों में योगदान हेतु किया राज्यपाल मिश्र ने सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से आयोजित समारोह में दीपावली पर गुलाबी नगर की रोशनी और साज—सज्जा में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाजारों एवं प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दीपोत्सव रोशनी के साथ ही उत्सवधर्मिता में जीवन जीने का पर्व है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस अवसर पर सम्मानित हुए व्यावसायिक संस्थानों से सार्वजनिक सरोकार रखते हुए परोपकार के कार्यों में सहयोग करने का भी आह्वान किया।
मिश्र ने कहा कि अपने लिए सभी कार्य करते हैं परन्तु जीवन की सार्थकता इसमें है कि हम दूसरों के सुख और संतोष के लिए भी कार्य करें। उन्होंने जयपुर को धर्म और अध्यात्म की छोटी काशी बताते हुए यहां सामूहिक रूप में उत्सवधर्मिता से त्योहार मनाने की परंपरा की सराहना भी की। उन्होंने वैश्य समाज को भामाशाह परम्परा से जुड़ा समाज बताते हुए कहा कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का महती कार्य इसी समुदाय द्वारा सर्वाधिक किया गया है। उन्होंने वैश्य समाज को व्यवसाय के साथ जनहित के अधिकाधिक कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाजारों और अन्य वर्ग में उत्कृष्ट रोशनी करने वालों को पुरस्कृत करते हुए जयपुर को स्वच्छ और सौंदर्यमय करने के लिए सबको मिलकर निरंतर प्रयास किए जाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल ने विभिन्न स्तरों पर किए जाने वाले संगठन के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महामंत्री गोपाल गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी ने भी अपने विचार रखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड