Rajasthan कांग्रेस के बागी चुनाव लड़ रहे पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं तथा पार्टी द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद अधिकृत प्रत्याशाी के पक्ष में रिटायर ना होकर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार का विरोध कर नुकसान पहुंचाने वाले बागी उम्मीदवारों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी रंधावा ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तुरन्त प्रभाव से पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध बागी होकर चुनाव लड़ रहे विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीना, राहुल कुमार मीना, श्रीमती शीला मीना, पुष्कर से डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, श्रीगंगानगर से श्रीमती करूणा अशोक चाण्डक, नगर से डॉ. गोविन्द शर्मा, सादुलशहर से ओम बिश्नोई, सिवाना से सुनील परिहार, केशोरायपाटन से राकेश बोयत, 

छबड़ा से नरेश कुमार मीना, सवाईमाधोपुर से डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, मालपुरा से गोपाल गुर्जर, नागौर से हबीबुर्रहमान खान अशरफी, शिव से फतेह खान, सरदारशहर से राजकरण चौधरी, मनोहरथाना से कैलाश मीना, डूंगरपुर से देवराम रोत, चौरासी से महेन्द्र बरजोड़, लूणकरणसर से वीरेन्द्र बेनीवाल, विराटनगर से रामचन्द्र सराधना व भीमसहन गुर्जर, झोटवाड़ा से सुरज्ञान सिंह घौसल्या व हरिकिशन तिवारी, टोडाभीम से राघव राम मीना व श्रीमती कल्पना, महुआ से रामनिवास गोयल, बसेड़ी से खिलाड़ी लाल बैरवा, जालोर से रामलाल मेघवाल, 

धरियावद से विशेष कुमार मीना, सागवाड़ा से पन्नालाल डोडियार, श्रीमाधोपुर से बलराम यादव, हनुमानगढ़ से गणेश राज बंसल, सांचौर से डॉ. शमशेर अली सैय्यद, मुण्डावर से श्रीमती अंजली यादव, किशनगढ़ बास से श्रीमती सिमरत संधू, उदयपुरवाटी से श्रीमती मीनू सैनी, लोहावट से सत्यनारायण विश्नोई, मसूदा से वाजिद खान, कोलायत से रेवतराम पंवार, परबतसर से लच्छाराम बढ़ारड़ा, जोधपुर से डॉ. अजय त्रिवेदी, आदर्श नगर से उमरदराज, 

देवली-उनियारा से डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, सोजत से अशोक खाण्डपा मेघवाल, हिण्डौन से बृजेश जाटव, कपासन से आनन्दी राम खटीक, संगरिया से डॉ. परम नवदीप सिंह, धोद से महेश मोरदिया तथा निवाई से प्रहलाद नारायण बैरवा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने छः वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किए है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड