समर्पण नेत्र शिविर व दानदाता सम्मान समारोह 24 दिसम्बर को आयोजित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त प्रबन्ध निदेशक हेमन्त भार्गव एवं उनकी पत्नि रेकी मास्टर से उनके निवास स्थान पर मिलकर समर्पण संस्था के निर्माणाधीन समर्पण आश्रय केयर भवन ( दादा पोता निवास ) के बारे में समर्पण संस्था के संस्थापक और समाजसेवी आर्किटेक्ट डी आर माल्या ने विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान ग़रीबों का सेतु और वाणिज्य सेतु समाचार पत्र की प्रधान सम्पादक आशा पटेल भी साथ रही ।

इस अवसर पर डी आर माल्या  हेमन्त भार्गव एवम रजनी को समर्पण संस्था के आगामी कार्यक्रम “ निःशुल्क नेत्र जॉंच व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर और दानदाता सम्मान समारोह “ जो की 24 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहा है,में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारने का प्रार्थना पत्र भेंट कर आमंत्रित किया ।

 हेमन्त भार्गव ने संस्था गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया । साथ ही निर्माणाधीन समर्पण आश्रय केयर भवन के लिए योगदान करने का आश्वासन भी दिया है ।
उल्लेखनीय है कि समर्पण संस्था का आयोजित कार्यक्रम इस वर्ष का अंतिम कार्यक्रम होगा। साथ ही यह कार्यक्रम समर्पण संस्था के निर्माणाधीन समर्पण आश्रय केयर भवन ,दादा पोता निवास पर ही आयोजित किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार