कहानीकार भावना शर्मा 'भागीरथी साहित्य सम्मान' से सम्मानित

० इरफ़ान राही ० 
नयी दिल्ली। ट्रू मीडिया समूह हरिद्वार में ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव -2023 में कहानीकार भावना शर्मा को हिन्दी के प्रचार-प्रसार व उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए ’भागीरथी साहित्य सम्मान' से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमेरिका से साहित्यकार इंद्रजीत शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. अशोक मैत्रेय ( अध्यक्ष ), स्वागत अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति विशिष्ट अतिथि रमा शर्मा, जापान , डॉ. अंजना सिंह, डॉ. सूक्ष्म लता महाजन और ओमप्रकाश शुक्ल मौजूद रहे।

सम्मान उपरांत सुश्री शर्मा ने कहानी पाठ किया एवं हिन्दी भाषा के विस्तार की परियोजना साझा की।
 भावना शर्मा कहानीकार हैं, जिनके दो कहानी संग्रह आ चुके हैं। हाल ही मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत मातृभाषा डॉट कॉम का आप सम्पादन भी करती हैं। साथ ही, इस आयोजन में मातृभाषा उन्नयन संस्थान की दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चावला भी सम्मानित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार