केंसर पेशेंट बच्चों के खिले चेहरे,जादुई करतब ने मोहा बाल मन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंसर केयर एवं ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को उपहार देने के साथ ही उनके लिए मैजिक शो का भी आयोजित किया गया। मैजिक शो के दौरान हाथ से बॉल का गायब होकर बालों से निकलना, नोट का रूमाल बनना जैसी कई जादूई कलाओं ने बच्चों को रोमांचित किया। 
कार्यक्रम के दौरान स्नेह मेहता एवं सुमन कोठारी की ओर से बच्चों को उपहार वितरीत किए गए। इस मौके पर चिकित्सालय के कोषाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह लोढा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर बीमारी से पीड़ित बाल रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके हौसलों को बढ़ाना है। इस तरह के आयोजन से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पडता है जिसका असर उनके उपचार पर भी होता है।

इस मौके पर ड्रीम्ज़ फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष शिल्पा कोठारी, चिकित्सा निदेशक डॉ गीतांजली अग्रवाल जोशी , मुख्य परिचालन अधिकारी ले कर्नल नरेन्द्र सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त) सहित चिकित्सालय एवं कैंसर केयर के कई सदस्य मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास