सर्विस रोड बंद होने से मधु विहार की जनता परेशान: सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा, आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सर्विस रोड को अचानक बंद किए जाने से आस पास के इलाके की सारी जनता परेशान हो रही है। इस रोड के प्रस्तावित सुंदरीकरण के लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा बाढ़ नियंत्रण विभाग को आवेदन किया गया था लेकिन विभाग ने इसे बंद कर दिया। जिससे पूरे इलाके की आवाजाही बंद हो गई है। मधु विहार, महावीर एनक्लेव, राजापुरी सहित कई इलाके के लोग कही भी आने-जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग कर रहे थे।
इस बाबत आरडब्ल्यूए मधु विहार एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सभा बुलाई और रास्ते खुलवाने के लिए उपाय के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस रास्ते को तत्काल खुलवाया जाए ताकि लोगों का जन जीवन सामान्य हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार