कपड़ा बैंक टीम द्वारा गर्म कपड़े जरूरतमन्दों एवं बच्चों को वितरित

० संवाददाता द्वारा ० 
छिन्दवाड़ा- कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन जिला में गरीब जरुरतमंदो की निःस्वार्थ मदद छिन्दवाड़ा ही नहीं अपितु अन्य जिलों में भी करता अय्या है l कपड़ा बैंक पुर्णतः वालंटियर्स सहयोगी संस्था है जिसमे जन सामान्य अपना समय एवं सहयोग सेवा कार्यों के लिए निःस्वार्थ देते है l संस्थापक एवं अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के अनुसार जरूरतमंद लोगो को कपड़ा के लिए मदद करना एवं उनके बुनियादी जीवनोपयोगी आवश्यकताओं की पूर्ति के सहयोग करने के लिए एक पहल के रूप में शुरुआत की गई थी l
इस पहल को लोगो का सहयोग एवं समर्थन मिलते गया एवं यह एक छोटी सी पहल आज एक विशाल जनचेतना के रूप में विस्तार कर चुकी है और लोगो के लिए सहयोग की एक मिशाल बन चुका है l इसी कड़ी में गत दिवस कपड़ा बैंक शाखा चौरई के सह-कोषाध्यक्ष नीति हेमंत सोनी की शादी की सालगिरह के अवसर पर ग्राम लवानगुड़ी चौरई में कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन की टीम द्वारा गरीब एवं जरुरतमंदों को कपड़े, साड़ियां, बच्चों के कपड़े, ऊनि जर्सी, ठंड के कपड़े, 
जूते चप्पल, खिलौने नाश्ता वितरण कर सालगिरह मनाया गया । कपड़ा बैंक (SSS) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कौलारे, उपाध्यक्ष दीपू शर्मा, सूरज राजपूत, राकेश वर्मा, मदन डेहरिया, राजेश नेमा, अध्यक्ष महिला विंग स्वाति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपा राय, सचिव कमलेश धेनु सेवक, संगठन प्रभारी सोनम शर्मा, सह-सचिव राजुल जैन, प्रबंधन अधिकारी सोनम नेमा, संरक्षक ममता सोनी, शुभचिंतक प्रीति राय, 

रीना मालवीय, सीमा दहिया, वंदना डेहरिया, खुमान साहू, पीयूष चौरसिया, रुद्र प्रताप मालवी, परी मालवी, पार्थ डेहरिया, गरिमा डेहरिया शामिल थे । मीडिया प्रभारी श्याम कोलारे ने जानकारी कपड़ा बैंक के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर बहुत से लोग अपने यादगार दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए सामने आये है एवं कपड़ा बैंक के सेवा बने स्वाभाव अभियान से जुड़कर लोगो की मदद कर रहे है l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड