हैरिटेज निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिये राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिये राष्ट्रपति द्रोपदी ने नई दिल्ली में हैरिटेज निगम महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर एवं आयुक्त अभिषेक सुराणा को राज्य में प्रथम स्थान का अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया इस अवसर पर उपायुक्त स्वास्थ्य नूर मोहम्मद, एम आई एस मोहित बैरवा आदि मोजूद थे। समारोह मे केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री हरदीप पुरी उपस्थित थे।
अवाॅर्ड मिलते ही श्रीमति गुर्जर ने सबसे पहले जयपुर आकर अवाॅर्ड जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी को समर्पित किया व मंदिर में पूजा अर्चना की। श्रीमति मुनेश गुर्जर ने बताया कि हम अभी स्वच्छता की श्रेणी में 26वीं रैंक पर हैं और हम सभी चाहते है कि हम स्वच्छता को लेकर टाॅप 10 में अपनी जगह बनायें। हमें गर्व होना चाहिये कि राजस्थान में राज्य के प्रथम स्थान के लिये यह अवाॅर्ड मिला है। हमें गर्व है कि यह हमारे लिये डबल अनुभूति है।

यह हम सभी जयपुर शहरवासियों के लिये बहुत बड़ी बात है कि हमें क्लीन सिटी-2023 के लिये यह अवाॅर्ड मिला है और जो शेष बचे हुये बिंदु है उन पर भी गौर कर जयपुर शहर को स्वच्छता की श्रेणी में और भी आगे ले जाने के लिये हम हर संभव प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड