संसद टीवी की तरह राजस्‍थान विधानसभा का भी टीवी चैनल होगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा में शीघ्र ही हेल्‍प डेस्‍क की स्‍थापना होगी, जो राजस्‍थान के प्रत्‍येक विधायक को पेपरलेस प्रक्रिया का प्रशिक्षण देगी। विधानसभा को पेपरलेस बनाये जाने के लिए विधानसभा के सूचना तकनीक से जुडे अधिकारियों की एक बैठक में मंगलवार को देवनानी ने कहा कि आज के जमाने में डिजिटल सुरक्षा आवश्‍यक है। उन्‍होंने निर्देश दिए कि राजस्‍थान विधानसभा को साइबर खतरों से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्‍मक पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए कार्य करें। राजस्‍थान विधानसभा में टेक्‍नीकल और डिजिटल अपग्रेड टेक्‍नोलॉजी का उपयोग किया जाए।

 देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा की गतिविधियों की जानकारी आमजन को तुरन्‍त मिल सके, इसके लिए संसद टीवी की तरह राजस्‍थान विधानसभा का भी टीवी चैनल और वॉटसअप चैनल बनाया जावेगा। राजस्‍थान विधानसभा को आमजन से जोड़ने के लिए अद्धतन सूचना तकनीक का उपयोग किया जाएगा। राजस्‍थान विधानसभा की कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाया जाएगा। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि आईटी एक्‍ट के प्रावधानों के तहत कार्य करें, ताकि साइबर खतरों से विधानसभा सुरक्षित रह सके।

 आज का जमाना आमजन तक जल्‍द से जल्‍द सूचना पहुँचाने का है। उन्‍होंने कहा कि विधानसभा की सोशल मीडिया की सभी एप्‍लीकेशन्‍स को तुरन्‍त अपग्रेडेशन करें, सूचनाओं को अपडेट रखें। विधानसभा के यूटयूब चैनल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई सोच और अद्धतन सूचना तकनीक के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देश दिए।

बैठक में विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, नेशनल इन्‍फोर्मेटिक्‍स सेन्‍टर के राजस्‍थान प्रभारी जितेन्‍द्र वर्मा, सेन्‍टर के विधानसभा में प्रभारी सोहन लाल कुमावत, प्रमुख शोध व सन्‍दर्भ अधिकारी  विनोद मिश्रा सहित विधानसभा की आईटी सेल से जुडे हुए अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड