एनबीसी बियरिंग्स ने नकली बियरिंग पर कार्रवाई की

० योगेश भट्ट ० 
अहमदाबाद : एनबीसी ब्रांड के बियरिंग निर्माता, नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनईआई) ने दिल्ली और अहमदाबाद में नकली बियरिंग निर्माताओं के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करके नकली बियरिंग पर नकेल कसने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्थानीय अधिकारियों की मदद से की गई छापामारी में दिल्ली में कश्मीरी गेट और अहमदाबाद में दिल्ली दरवाजा सहित पाँच स्थानों से 44 लाख रु से ज़्यादा मूल्य के नकली बियरिंग बरामद किए गए।

नकली बियरिंग विभिन्न क्षेत्रों में मशीनरी की सुरक्षा, विश्वसनीयता और परफ़ॉर्मेंस पर बुरा असर डालते हैं, जिससे उद्योग को एक गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। नकली बियरिंग्स का अनधिकृत उत्पादन और वितरण न केवल मशीनों के काम को प्रभावित करता है, बल्कि अंतिम उपयोगकर्ताओं को जोखिम में डालकर उन्हें वित्तीय नुकसान भी पहुँचाता है। एनईआई हमेशा से अंतिम ग्राहक के बेहतरीन अनुभव और मज़बूत सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

एनईआई के चीफ ऑफ़ डोमेस्टिक सेल्स, एस पाटनी ने कहा, “एनबीसी बियरिंग्स विभिन्न सेक्टर्स में अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की असली बियरिंग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ग्राहकों से सतर्क रहने और और केवल अधिकृत स्टॉकिस्ट्स/रिटेलर्स से ही बियरिंग खरीदने का आग्रह करती है, ताकि उन्हें विश्वसनीय, सुरक्षा और परफ़ॉर्मेंस की गारंटी मिले। उपयोगकर्ता एनबीसी कनेक्ट ऐप द्वारा भी बियरिंग के असली होने की जाँच कर सकते हैं। इस सफल छापामारी का उद्देश्य नकली उत्पाद बनाने वालों को यह संदेश देना है कि यह उद्योग ऐसी धोखाधड़ियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

एनबीसी बियरिंग्स उद्योग में मानक स्थापित करते हुए इनोवेशन और गुणवत्ता का भरोसा प्रदान करने में अग्रणी है। कंपनी अपने उत्पादों की विश्वसनीयता बनाए रखने के अभियानों में निवेश करती रहेगी, और इस उद्योग के कल्याण में योगदान देती रहेगी। इसलिए एनबीसी बियरिंग्स ब्रांड ने अपने ऐप में एक अद्वितीय फ़ीचर दिया है, जिसकी मदद से एनबीसी बियरिंग के ग्राहक अपने बियरिंग की प्रामाणिकता को सेकंडों में जाँच सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास