अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी करेगी भारत की पहली यंग शेफ यंग वेटर प्रतियोगिता

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई : अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी (एडीवाईपीयू), ने जाने-माने यंग शेफ यंग वेटर (वाईसीवाईडब्लू ) के लॉन्च की मेजबानी की। यह यूनिवर्सिटी विश्व-स्तरीय शिक्षा देकर युवाओं के हुनर को निखारने के लिए विख्यात है। पिछले चार दशकों से विश्व के आतिथ्य समुदायों को प्रेरित करती आई यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित होने वाली है। यूके हॉस्पिटैलिटी तथा रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ साझेदारी में इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1979 में शुरू हुई थी। आतिथ्य को बतौर कॅरियर अपनाने के लिए प्रेरित करने वाली इस प्रतियोगिता को पिछले 45 सालों से इस क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स का सहयोग प्राप्त है।

डॉ. रॉबर्ट वॉल्टन एमबीई, चेयरमैन एवं प्रेसिडेंट, रेस्टोरेंट एसोसिएशन यूके का कहना है, “यंग शेफ यंग वेटर प्रतियोगिता, आतिथ्य उद्योग में प्रतिभा की खोज और पहचान की एक कहानी रही है। अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी में इस कार्यक्रम की मेजबानी से एक नया और रोचक आयाम जुड़ रहा है। इसकी वजह है कि यह यूनिवर्सिटी अलग हटकर सोच रखता है। हम बड़ी ही बेसब्री से भारत के नए स्वाद और अनुभवों को चखने का इंतजार कर रहे हैं।

सीन वेलेंटाइन, मैनेजिंग डायरेक्टर, वर्ल्ड यंग शेफ यंग वेटर अपनी बात रखते हुए कहते हैं, “वैश्चिक स्तर पर नेटवर्क बनाने और सबसे बेहतरीन से सीखने का मौका पाने के लिए वाईसीवाईडब्लू प्रतियोगिता, भारतीय युवा प्रतिभा के लिए बिलकुल सही लॉन्चपैड है। हम बताना चाहते हैं कि आतिथ्य उत्कृष्टता में भारत एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।’’

यह यूनिवर्सिटी और यंग शेफ, यंग वेटर के सिद्धांतों का शानदार मेल है। दोनों ही संस्थान सरलता, नई सोच और कुछ कर गुजरने वाले रवैये को महत्व देते हैं। साथ ही प्रतिभाओं को निखारना चाहते हैं और युवाओं को पेशेवर पाककला और आतिथ्य को कॅरियर के तौर पर अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। इस प्रकार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य, प्रेशर में युवा स्टूडेंट शेफ और सर्विस प्रशिक्षणार्थी के कौशल का परीक्षण कर उपयुक्त पेशेवर तैयार करना है। साथ ही इस इंडस्ट्री से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञों से सीखने में मदद देना है।

अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और अजिंक्य डी वाई पाटिल ग्रुप के चेयरमैन अजिंक्य डी वाई पाटिल का कहना है, “वाईसीवाईडब्लू प्रतियोगिता की मेजबानी करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम भारत के बेहतरीन आतिथ्य क्षेत्र के उभरते सितारों के सफर में शामिल होकर बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इस उद्योग में बड़े पैमाने पर रुचि जगाकर कर युवा प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान कर, हम भारत की पाककला और उत्कृष्ट सेवा के बारे में बता पाएंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार