आर डब्लू ए ने एमसीडी के उपायुक्त को साफ सफाई के लिए दिया ज्ञापन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - द्वारका उपनगरी की देख रेख एवं सौंदर्य करण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण एवं अन्य सरकारी संस्थाएं जिम्मेदार है जिससे कूड़ो के अंबार , सड़क जाम एवम गंदगी से लोगों को छुटकारा मिले। द्वारका सेक्टर तीन स्थित आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के बीच से निकल रहे रास्ते के किनारे कूड़ो और मलबो के ढेर आनेजाने वालों को परेशानी में डाल रहे है।
इन्ही कठिनाइयों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम दिल्ली के चेयरमैन तथा आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने स्वच्छता एवं सफाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई तथा लोगों के कष्ट को दूर करने के लिए कूड़ो के अंबार से सड़क जाम एवं गंदगी से बेहाल लोगों के कष्ट को दूर करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन दिया। साथ में आरडब्ल्यूए के महा सचिव जगदीश नैनवाल एवं उप प्रधान सुरेश लाला उपस्थित थे।

 मधु विहार एवम आस पास के इलाकों से बाहर निकलने वाला एक मात्र प्रमुख रास्ता जो आदर्श अपार्टमेंट एवम पालम नाले के बीच से निकलता है चंद नासमझ लोगों के द्वारा कूड़ा डाले जाने से स्थिति नारकीय हो गई है। एमसीडी द्वारा बार बार साफ करबाए जाने के बावजूद ऐसे सफाई नापसंद लोग कूड़े डाल जाते है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे से लेकर मोटर सायकिल सवार एवम पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे है। सोलंकी ने क्षेत्र वासियों से निवेदन किया है कि वे भी कूड़े समुचित स्थान पर ही डालें।

इन स्थितियों को देखते हुए उन्होंने बार बार उपायुक्त, नगर निगम को निवेदन भी किया है जिसके अंतर्गत वे औचक निरीक्षण भी कर चुके है।  सोलंकी ने निगम आयुक्त नजफगढ़ जोन से निवेदन भी किया है कि यहां पर निगम की ओर से एक बोर्ड लगाया जाय जिसमे लिखा हो कि यहां कूड़ा डालने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी एवम पकड़े जाने पर वे दंडित भी किए जायें ताकि यहां की स्वच्छता बरकरार रह सके साथ ही मधु विहार की गलियों के पोल से चोरी हुई बल्बो को तत्काल लगाया जाए ताकि लोग सुरक्षित रह सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत