आस्था और भक्ति से सराबोर श्री कृष्ण बलराम ने किया जयपुर भ्रमण

० आशा पटेल ० 
जयपुर- जनमानस को आशीर्वाद और भक्ति रस का आनंद देने के लिए श्री कृष्ण बलराम जयपुर के भ्रमण पर निकले| हर वर्ष की तरह इस वर्ष के आरम्भ में हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर ने गुलाबी नगरी में श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा का आयोजन किया| भक्तों ने अपने घरो से, दुकानों से भगवान् का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद लिया|
इस शोभायात्रा के लिए भक्त बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे थे | भगवान् के रथ को रंग बिरंगे फूलों और लाइट्स से सजाया गया| श्री कृष्ण बलराम के विग्रह मंदिर से प्रस्थान करके सिटी पैलेस के पास ब्रज निधि मंदिर पहुंचे और शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ | शोभायात्रा के लिये भगवान का विशेष रथ तैयार किया गया जिसको सुदर्शन चक्र और मयूर आकृति से सजाया गया था | ब्रज निधि मंदिर मे धार्मिक अनुष्ठानो के बाद जैसे ही यात्रा आरम्भ हुई तो वहाँ का पूरा माहौल आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया 
 शोभा यात्रा फिर वहाँ से त्रिपोलिया गेट , छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाज़ार, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया बाज़ार, त्रिपोलिया गेट होते हुए वापस ब्रज निधि मंदिर पहुंची उसके पश्चात ठाकुर जी की महा आरती हुई , उन्हें विशेष भोग लगाया गया | भक्त पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन करते हुए यात्रा में चलते रहे और नृत्य करते रहे , शोभा यात्रा में लगभग छह हजार लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया| श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा में जयपुर के गणमान्य लोग उपस्थित थे|
मंदिर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने बताया कि गुलाबी नगरी में श्री कृष्ण बलराम की शोभा यात्रा का भव्य और सफल आयोजन हुआ, इस यात्रा में हज़ारों लोगों ने बड़े ही उल्लास से भाग लिया| उन्होंने यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की शास्त्रों के अनुसार जो मनुष्य शोभा यात्रा मे श्री कृष्ण बलराम के दर्शन करता है और उनका रथ खींचता है तो वो जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है| उपाध्यक्ष ने यात्रा के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार