मुख्यमंत्री करेंगे सीए नेशनल कांफ्रेंस" वेदा "का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा द्वारा सीए सदस्यों के लिए दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस “वेदा - दा पावर ऑफ़ नॉलेज” का आयोजन जयपुर में 12 व 13 जनवरी को किया जा रहा है । इस कांफ्रेंस का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 जनवरी को करेंगे | 
कांफ्रेंस के डायरेक्टर सीए प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस “कमिटी फॉर मेंबर्स इन प्रैक्टिस, आईसीएआई के माध्यम से करवाई जा रही है। |
सीए प्रकाश शर्मा ने बताया की इस कॉन्फ्रेंस में मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अपने वक्त्व्यों से सीए मेंबर्स को जीवन जीने के बेहतरीन तरीके से रूबरू करवाएंगी । सीए अनिल सिंघवी न्यूज़ चेनल जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर कैपिटल मार्केट से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया की इस कांफ्रेंस में विख्यात वक्ताओं के साथ-साथ आईसीएआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए सुनील तलाटी, सीए नीलेश विकम्से व अन्य सीए कॉउंसिल मेंबर्स भी सीए सदस्यों से रूबरू होंगे।

जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विष्णु अग्रवाल और सचिव सीए अंकुर गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में
मोटिवेशनल और टेक्निकल मिलाकर कुल 9 सेशन रखे गए है जिनमे विषय विशेषज्ञ अपने व्याख्यान देंगे । इस कॉन्फ्रेंस में पूरे देश से लगभग 2500 सीए सदस्य भाग लेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड