रंगीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम का कृषि मंत्री ने किया शुभारम्भ

० आशा पटेल ० 
जयपुर । सवाई माधोपुर स्थापना दिवस उत्सव के अवसर पर कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना के मुख्य आतिथ्य में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सौजन्य से सवाई माधोपुर जिले के शहर स्थित राजबाग मैदान में रंगीलो राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
रंगीलों राजस्थान के रंग में रंगा सवाई माधोपुर:- इस अवसर पर निवाई की यशोदानंद एण्ड पार्टी ने गणेश वंदना का गायन किया। छबड़ा बांरा की तस्वीर एण्ड पार्टी ने चकरी नृत्य प्रस्तुत किया। करवर बूंदी के हरिशंकर नागर एण्ड पार्टी द्वारा बैल नृत्य, निवाई की कृष्णा शर्मा एण्ड पार्टी ने मयूर नृत्य, सीकर की ज्योति शर्मा एण्ड पार्टी ने राजस्थानी नृत्य, 

साहबाद बांरा की गोपाल धानूक एण्ड पार्टी ने सहरियां स्वांग नृत्य, निवाई की रामप्रसाद एण्ड पार्टी ने कच्ची घोड़ी अलगोजा नृत्य, सीकर की प्रकाश शर्मा एण्ड पार्टी ने कृष्णारास फूलों की होली इत्यादि सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के डॉ. सौरव शेखावत व टीम द्वारा राम, जय-जय राम भजन की प्रस्तुति दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार