अयोध्या रामजन्मोत्सव के लिये राजयपाल को निमंत्रण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। प्राचीन मन्दिर ठिकाना श्रीरामचन्द्रजी, चांदपोल बाजार में 22 जनवरी को अयोध्या रामलला प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले विशाल कार्यक्रम के अंतर्गत रामनवमी एवं दीपावली की तरह ही विशेष उत्सव की तरह मनाया जाएगा। मन्दिर महन्त नरेंद्र तिवाड़ी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी गोकुल दास माहेश्वरी, सुरेंद्र तिवाड़ी, व कोस्तुभ दाधीच ने राज्यपाल कलराज मिश्र से विशेष रूप से मुलाक़ात कर 22 जनवरी को अयोध्या रामलला प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाली विशेष झांकी तथा विशाल आरती के लिये मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

 राज्यपाल ने कार्यक्रम में पधारने का आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहां की राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होना हम सब भारतीयों के लिए गर्व की बात हैं। मंदिर के महंत ने बताया की इस अवसर पर 108 बालिकायें राम स्तुति की नृत्य नाटिका करेंगी। 101 हवाइयों की गर्जना के साथ विशेष भव्य आरती होगी। मन्दिर समाज द्धारा बधाई महोत्सव होगा। रामदरबार का अलौकिक रत्नों से श्रृंगार होगा। विदेशी फूलों के गजरे धारण करेंगे और फूल बंगले में ठाकुरजी महाराज विराजेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास